भदोही। सदर कोतवाली के सियरहा गांव की नईबस्ती में गोकसी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आक्रोशित लोग सड़कों पर उतर आए और हंगामा करने लगे। भीड़ ने दर्गागंज-भदोही मार्ग को जमा कर दिया। मौके की नजाकत देख एएसपी ने हालात को संभाला और किसी तरह जाम समाप्त कराया। फिलहाल ऐतिहातन इलाके में फोर्स तैनात कर दी गई है।
सावन में फिजा बिगाड़ने की साजिश
भानपुर गांव निवासी बिरजू पाठक उर्फ मामा के घर से रविवार की रात अवांछित तत्वों ने गाय को चुरा लिया। इसके बाद नईबस्ती के करीब सड़क के पास खेत में गाय को काट डाला। पशुपालक के अनुसार गाय के पेट में बच्चा भी था। सुबह लोगों को जानकारी हुई तो दुर्गागंज – भदोही मार्ग को जाम कर दिया। सूचना पर भदोही कोतवाली पुलिस पहुँच गयी। बाद में आलाधिकारी भी घटना की संवेदनशीलता देखते हुए पहुँच गए। घटना को लेकर तनाव व्याप्त है। पुलिस गतिविधियों पर नज़र बनाए है।
इसके पहले भी हो चुकी है गोकशी की घटना
तीन माह पहले बिरजू पाठक के यहां से तीन गाय तथा उनके पड़ोसी ब्रम्हदेव दुबे उर्फ हरिओम के यहां से एक भैंस भी चुरा ली गयी थी। बिरजू पाठक के परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं है। गोपालन कर उसी के जरिये अपनी आजीविका चलाते हैं। इसके बाद भी अराजक तत्वों ने उन्हें नहीं बख्शा। उधर घटना स्थल पर मौजूद आक्रोशित लोगों का कहना था की पवित्र सावन मास में वह भी सोमवार के दिन इस तरह की घटना को अंजाम देना साम्प्रदायिक महौल बिगाड़ने की सोची समझीरणनीति हो सकती है। इसके अलावा गाय को काटने की दूसरी वजह नहीं समझ में आती। पुलिस का कहना है की अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जाँच में जुटी है।